शादी समारोह में जा रही 13 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

Rupa Kumari | April 30, 2026 | 01:05 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा: जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं।

शादी में जाते वक्त हुई वारदात

घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है, जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर आरोपियों ने दोनों को घेर लिया। सहेली किसी तरह मौके से भाग निकली, जबकि पीड़िता आरोपियों के चंगुल में फंस गई।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में शर्मनाक वारदात: 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

आरोपी नाबालिग को पास के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए देर रात छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें