मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झामुमो का संगठन विस्तार अभियान तेज, बूथ स्तर तक कमेटी मजबूत करने पर जोर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में जामताड़ा में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बूथ स्तर तक कमेटी विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और विभिन्न प्रखंडों से आए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 142 सीटों पर कल वोटिंग

बूथ स्तर पर फोकस

बैठक में बताया गया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला, प्रखंड और नगर स्तर पर कमेटियों का गठन लगभग पूरा हो चुका है। अब पार्टी का मुख्य फोकस बूथ स्तर पर कमेटी बनाने पर है, ताकि हर बूथ पर संगठन की पकड़ मजबूत हो सके। केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अशोक मंडल ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि सभी बूथों पर जल्द से जल्द कमेटी गठन पूरा किया जाए। उनका कहना था कि मजबूत बूथ नेटवर्क से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, नगर अध्यक्ष किशोर रवानी और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सागीर खान समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

आगामी रणनीति पर नजर

पार्टी नेताओं का मानना है कि बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होने से आगामी चुनावों और राजनीतिक गतिविधियों में पार्टी को बड़ा फायदा मिलेगा।

https://samacharpost.live/2026/04/west-bengal-election-phase-2-voting-142-seats/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment