Samachar Post रिपोर्टर, रांची: गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों के लिए 12 समर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया गया है, जो गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे राज्यों को जोड़ेंगी। मई-जून में कन्फर्म टिकट की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
इन स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
समर स्पेशल ट्रेनें आसनसोल, दुर्गापुर, चित्तरंजन और मधुपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। इससे झारखंड के रांची, धनबाद, जामताड़ा और आसपास के इलाकों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी।
यह भी पढ़ें: विनय चौबे को झटका, झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की
इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने जिन प्रमुख रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं, उनमें भावनगर–हावड़ा, साबरमती–दुर्गापुर, वलसाड–दुर्गापुर, उधना–दुर्गापुर, नांदेड़–आसनसोल और चारलापल्ली–मधुपुर स्पेशल शामिल हैं। इसके अलावा दो नई ट्रेनें—साबरमती–आसनसोल स्पेशल और सुल्तानपुर–डानकुनी स्पेशल—भी जोड़ी गई हैं।
यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म टिकट में राहत
इन ट्रेनों के शुरू होने से पश्चिमी और दक्षिणी भारत से आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, यह व्यवस्था भीड़ नियंत्रित करने और यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए की गई है। इन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग IRCTC ऐप और वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, क्योंकि ये ट्रेनें सीमित अवधि के लिए चलाई जाएंगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।