मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में नौकरी के नाम पर ठगी: लड़कियों को बंधक बनाकर मारपीट, केस दर्ज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड की राजधानी रांची से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने के नाम पर लड़कियों को फंसाकर उन्हें बंधक बनाकर रखने और प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। मामले में पीड़िता आरती कुमारी ने पुंदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, सितंबर 2025 में रूपा कुमारी नाम की एक युवती ने उसे फोन कर रांची में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। उसे बताया गया कि एक कंपनी में कंप्यूटर बिलिंग का काम मिलेगा, जिसके लिए उसे रांची बुलाया गया।

यह भी पढ़ें :रांची में बदला मौसम: झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

46 हजार रुपये की ठगी

आरती ने आरोप लगाया कि नौकरी दिलाने के नाम पर उससे अलग-अलग किस्तों में कुल 46 हजार रुपये लिए गए। पैसे नकद और ऑनलाइन दोनों माध्यम से लिए गए, लेकिन न नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। पीड़िता का कहना है कि उसे साहू चौक के पास एक हॉस्टल में रखा गया, जहां लड़कियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी। परिवार से संपर्क करने पर भी रोक थी। इतना ही नहीं, उसे अपनी 12वीं की परीक्षा देने से भी रोक दिया गया। आरती के अनुसार, जब उसने शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, तो आरोपी ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर ओपी परिसर में ही उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

गिरोह के होने की आशंका, पुलिस जांच जारी

पीड़िता ने दावा किया है कि यह कोई अकेला मामला नहीं है। आरोपी पहले भी कई लड़कियों को नौकरी के नाम पर फंसा चुके हैं और उन्हें डराकर रखते थे ताकि वे विरोध न कर सकें। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-weather-rain-relief-orange-alert-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment