मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्णिमा साहू ने महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा, 28 अप्रैल को निकलेगा मशाल जुलूस

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र सरकार की नीतियों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने घोषणा की कि 28 अप्रैल को “नारी शक्ति वंदन” के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगा।

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर हमला

पूर्णिमा साहू ने कहा कि संसद में महिलाओं को नीति निर्माण में समान भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने इसका विरोध कर महिलाओं के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष परिसीमन को लेकर भ्रम फैला रहा है, जबकि इससे किसी भी राज्य को नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का क्रियान्वयन जनगणना और परिसीमन से जुड़ा हुआ है और केंद्र सरकार देश की आधी आबादी को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा सदर अस्पताल के पास पुलिसकर्मी की बुलेट से 6 वर्षीय बच्चा घायल, हालत गंभीर

स्वास्थ्य मंत्री पर भी साधा निशाना

विधायक ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें अपने पद की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अवसर मिलने पर वे संवेदनशीलता के साथ हर मुद्दे का समाधान निकालती हैं।

28 अप्रैल को मशाल जुलूस

पूर्णिमा साहू ने बताया कि 28 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस पहल के जरिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/04/jamtara-sadar-hospital-bullet-bike-hit-6-year-old-child-critical/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment