भीषण गर्मी के बीच गढ़वा में खड़ी कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा: जिले के दानारो नदी बाईपास के पास रविवार को खड़ी एक कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। आग लगने के बाद देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह खाक हो गई। जानकारी के अनुसार, बाईपास के पास एक इको कार खड़ी थी, जिसमें चालक मौजूद था और बाजार से लाया गया सामान रखा हुआ था। इसी दौरान चालक को जलने की गंध महसूस हुई। खतरा भांपते ही उसने तुरंत गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही क्षण में कार आग की लपटों से घिर गई।

यह भी पढ़ें: दनुआ घाटी में बढ़ते हादसों पर सख्ती, एसपी ने जारी किए कई निर्देश

पुलिस ने लोगों को हटाया, देर से काबू में आई भीषण आग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। इसके बाद दमकल वाहन को बुलाया गया, जिसने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Share this news

संबंधित खबरें