मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

‘भगवंत मान का दम घुट रहा है’: परवेश वर्मा का AAP पर तीखा हमला

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :भाजपा नेता परवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) को लेकर बड़ा सियासी बयान दिया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर दावा किया कि पार्टी के भीतर उनका “दम घुट रहा है”। परवेश वर्मा ने कहा कि भगवंत मान पार्टी छोड़ना चाहते हैं, लेकिन किसी कथित वीडियो के दबाव में ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं है, लेकिन स्थिति से साफ है कि मान असहज हैं। इस बयान के जरिए वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की नजर अब पंजाब की सत्ता पर है और वे मुख्यमंत्री पद संभालना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें :विश्वास मत के बाद सियासी हलचल, CM सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

पुरानी राजनीतिक टकराहट भी बनी वजह

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में परवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया था। इसके बाद से दोनों नेताओं के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है।

AAP की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

फिलहाल आम आदमी पार्टी या भगवंत मान की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, इस बयान ने दिल्ली और पंजाब की राजनीति में चल रहे सियासी घमासान को और तेज कर दिया है।

https://samacharpost.live/2026/04/samrat-chaudhary-meets-nitish-kumar-after-trust-vote-bihar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment