मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

BREAKING: राघव चड्ढा ने ‘आप’ से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने का ऐलान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: आम आदमी पार्टी में बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि तीनों नेता अब भारतीय जनता पार्टी  में शामिल हो गए हैं। तीनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले की जानकारी दी। इस दौरान संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी और उसके नेतृत्व को प्राथमिकता दी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार मेहनत की, जिसे वे आगे भी जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: हंगामे के बीच पास हुआ विश्वास मत, सम्राट चौधरी सरकार को मिली बड़ी जीत

दो-तिहाई सदस्यों संग भाजपा में विलय का दावा

वहीं राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने संवैधानिक प्रावधानों के तहत राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्यों के साथ मिलकर भाजपा में विलय का निर्णय लिया है। उन्होंने इसे सामूहिक फैसला बताते हुए कहा कि यह कदम देशहित और बेहतर राजनीतिक दिशा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल इस मामले पर आम आदमी पार्टी की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/04/bihar-floor-test-samrat-choudhary-government-majority/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment