मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JAC 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: लड़कियों का जलवा, प्रियांशु कुमारी बनीं टॉपर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :JAC ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होते ही राज्यभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस साल भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स सूची में अपना दबदबा कायम रखा है।

यह भी पढ़ें :चुनाव से पहले बोकारो में हाई अलर्ट, इंटरस्टेट चेक पोस्ट पर DC-SP का निरीक्षण

हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी बनीं टॉपर

हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी ने 500 में से 498 अंक हासिल कर 99.60% के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल से पढ़ाई की है। उनके साथ शिवांगी कुमारी, प्रेम कुमार साहू और सुनील कुमार वर्मा ने भी 498 अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है। रिजल्ट जारी होते ही स्कूलों और घरों में जश्न का माहौल है। छात्र-छात्राएं अपने परिणाम देखकर काफी उत्साहित नजर आए। इस वर्ष पास प्रतिशत में भी पिछले साल की तुलना में सुधार दर्ज किया गया है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रोल नंबर दर्ज कर देख सकते हैं। ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी, जबकि ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त होगी।

लड़कियों के प्रदर्शन से बढ़ा उत्साह

टॉपर्स सूची में लड़कियों की संख्या अधिक होने से अभिभावक और शिक्षक भी काफी खुश हैं। प्रियांशु कुमारी की इस उपलब्धि की राज्यभर में सराहना हो रही है। बोर्ड ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है।

https://samacharpost.live/2026/04/bokaro-bengal-border-checkpost-inspection-chandankiyari-election-security/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment