गढ़वा में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे दो दोस्तों की मौत

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा: थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के पास एनएच-39 पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमना थाना क्षेत्र के हरादाग गांव निवासी विशाल कुमार और मेराल थाना क्षेत्र के छावनवा टोला निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बकरी लदी पिकअप से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दोनों युवक मेराल में एक तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। इसके बाद वे किसी को छोड़ने गढ़वा स्टेशन गए थे। घर लौटने के दौरान खजूरी पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से उनकी बाइक भिड़ गई, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: JAC 10वीं रिजल्ट 2026 आज जारी हो सकता है, ऐसे करें चेक

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने पर मेराल प्रमुख दीपमाला कुमारी भी घटनास्थल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक उनके रिश्तेदार थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें