मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में आग, एक लाख से अधिक का नुकसान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह: शहर के स्टेशन रोड स्थित मोदी धर्मशाला के बगल में झारखंड बिजली वितरण निगम कार्यालय के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया। घटना में एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। सुबह गोदाम से आग की लपटें उठते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।

दो दुकानें भी जलीं

आग की तेज लपटों के कारण पास में मौजूद दो झोपड़ीनुमा दुकानें भी चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर राख हो गईं। लोगों ने बाल्टी और उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन बताया गया कि दोनों गाड़ियां पहले से अन्य जगह गई हुई हैं। इस बीच नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गई।

यह भी पढ़ें: चाईबासा सदर अस्पताल का DC ने किया औचक निरीक्षण, नए OPD भवन से लेकर इमरजेंसी तक का लिया जायजा

बड़ा हादसा टला

गोदाम के ठीक बगल में मोदी धर्मशाला होने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग धर्मशाला तक पहुंच जाती तो नुकसान कई गुना बढ़ सकता था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/04/chaibasa-sadar-hospital-dc-inspection-opd-emergency-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment