Samachar Post डेस्क, रांची: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 20 अप्रैल को फिर तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार ऊपर की ओर बने हुए हैं। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹347 की बढ़त के साथ ₹1,52,002 तक पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिला और एक किलो चांदी ₹1,214 बढ़कर ₹2,51,000 के पार पहुंच गई।
इस साल कितना महंगा हुआ सोना-चांदी
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 में अब तक सोना करीब ₹19,000 महंगा हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत में लगभग ₹21,000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 29 जनवरी को चांदी ने रिकॉर्ड स्तर छूते हुए करीब ₹3.86 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई थी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, भोपाल और लखनऊ जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1.55 लाख से ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है। बाजार में मांग और वैश्विक संकेतों के चलते कीमतों में मजबूती देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: सहरसा हादसा: सड़क पर तड़पता रहा युवक, लोग बनाते रहे रील, इंसानियत पर उठे सवाल
ज्वेलरी खरीदते समय रखें सावधानी
विशेषज्ञों का कहना है कि सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित गोल्ड ही खरीदें। साथ ही खरीदारी से पहले विश्वसनीय स्रोतों से कीमत की पुष्टि जरूर करें, ताकि किसी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।