Samachar Post रिपोर्टर, रांची :JAC ने 11वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल पास प्रतिशत 99.12% रहा, जो बेहद शानदार माना जा रहा है। करीब 3.58 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से लगभग 3.5 लाख छात्र सफल हुए हैं। जैक के अनुसार राज्य के सभी जिलों और प्रमंडलों में छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बार रिजल्ट ने एक बार फिर छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को साबित किया है।
यह भी पढ़ें :बंगाल चुनाव पर गरमाई सियासत: TMC-कांग्रेस में सीधी टक्कर, BJP पर इरफान अंसारी का हमला
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें। सबसे पहले JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “JAC 11th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा। भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट जरूर रखें। यह परीक्षा 25 से 28 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।
अध्यक्ष ने दी बधाई
जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हंसदा ने सभी सफल छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है। साथ ही जो छात्र इस बार सफल नहीं हो सके, उन्हें अगली बार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
Reporter | Samachar Post