Samachar Post रिपोर्टर, रांची :बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस के बिना सरकार बनना मुश्किल है और मुकाबला सीधे TMC और कांग्रेस के बीच है। इरफान अंसारी ने दावा किया कि इस चुनाव में BJP कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि जनता का रुझान भाजपा के खिलाफ है और इस बार उसकी सीटें घटेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल चुनाव से ही भाजपा का मनोबल टूटेगा।
यह भी पढ़ें :रांची महानगर कांग्रेस की पहली बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
मतदाता सूची को लेकर उठाए सवाल
अंसारी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि करीब 90 लाख युवाओं के नाम हटाए जाने की खबर चिंताजनक है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खतरा बताया। अंसारी ने बताया कि वे मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान में होने वाली चुनावी सभा में शामिल होंगे, जहां राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इस सभा को कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है।
राजेश ठाकुर का बयान: “डर की राजनीति खत्म होगी”
वहीं कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि एक ओर ममता बनर्जी और दूसरी ओर नरेंद्र मोदी दोनों ही जनता को डराने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान” खोलने का समय आ गया है।
असम का भी जिक्र, BJP पर आरोप
राजेश ठाकुर ने Assam का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कांग्रेस ने रणनीति के साथ चुनाव लड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता और मुख्यमंत्री बौखलाहट में बयान दे रहे हैं।
Reporter | Samachar Post