मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में ट्रेज़री घोटाले से हड़कंप: सभी पुलिसकर्मियों के 10 साल के वेतन की होगी जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में ट्रेज़री घोटाले को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय में सामने आए अवैध वेतन निकासी के मामलों के बाद अब राज्य के सभी जिलों में पिछले 10 वर्षों की पुलिसकर्मियों की वेतन निकासी की जांच के आदेश दिए गए हैं। डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बोकारो और हजारीबाग में सामने आए मामलों के बाद यह सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी जिलों के एसपी, डीआईजी और आईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पूरे मामले की समीक्षा की।

यह भी पढ़ें :सरायकेला: रापचा डैम में मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस

सभी इकाइयों से मांगी गई रिपोर्ट

डीजीपी के निर्देश के बाद डीआईजी (बजट) ने सभी जिलों और पुलिस इकाइयों को आदेश जारी कर 10 साल की वेतन निकासी का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार करने को कहा है। पुलिस मुख्यालय को आशंका है कि अनियमितताओं का दायरा और भी बड़ा हो सकता है। इस मामले में शामिल पुलिसकर्मियों पर पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के तहत कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ अलग से केस दर्ज करने की तैयारी भी चल रही है।

बैंक खाते सीज, एसीबी जांच की सिफारिश

जांच के तहत कई आरोपियों के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। वहीं पूरे मामले की गहन जांच के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो से जांच कराने की सिफारिश भी जल्द की जाएगी। इस बड़े आदेश के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सभी जिलों से रिपोर्ट जुटाई जा रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/04/gamharia-rapcha-dam-unidentified-dead-body-found-police-investigation-saraikela/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment