पलामू Fourth Grade बहाली: छात्रों ने आयुक्त से जल्द परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू: पलामू में फोर्थ ग्रेड (चतुर्थ वर्ग) बहाली परीक्षा आयोजित कराने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से मुलाकात की। छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला और अनूप कुमार पासवान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने लंबित भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

लंबित भर्ती से अभ्यर्थियों में नाराजगी

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पलामू फोर्थ ग्रेड भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। छात्रों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और कार्मिक विभाग के अधिकारियों से भी लगातार मिलकर परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में बेटे ने पिता की हत्या की, शराब के नशे में हुआ था विवाद

आयुक्त ने दिया आश्वासन

आयुक्त कुमुद सहाय ने छात्रों की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि इस संबंध में पलामू डीसी से जल्द टेलिफोनिक वार्ता की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि Fourth Grade बहाली परीक्षा को लेकर आवश्यक पहल की जाएगी और छात्रों की मांग को प्राथमिकता दी जाएगी।

संघर्ष जारी रखने की चेतावनी

छात्रों ने कहा कि जब तक परीक्षा तिथि घोषित नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने “Fourth Grade परीक्षा जल्द कराओ, भविष्य बचाओ” के नारे के साथ अपनी मांग दोहराई। इस दौरान मुस्लिम अंसारी, बृजेश मेहता, रविंद्र चंद्रवंशी, सत्येंद्र कुमार मेहता, अनिल बैठ, चंदन गुप्ता और जनैश शर्मा सहित कई छात्र मौजूद रहे।’

संबंधित खबरें