मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देवघर में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर: देवघर जिले के पालाजोरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी लोगों से ओटीपी लेकर बैंक खातों से पैसे उड़ाने के आरोप में पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनसान इलाके में बैठकर लोगों को फोन करते थे। वे खुद को फ्लिपकार्ट, अमेजॉन या एयरटेल पेमेंट बैंक का कर्मचारी बताकर झांसे में लेते थे। इसके बाद ओटीपी हासिल कर बैंक खातों से रकम निकाल लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

गिरफ्तार आरोपियों में गुलाम रब्बानी, बजरंगी मंडल, मनीष मंडल, ब्रह्मदेव दास, अरबाज अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, मनवर अंसारी, असलम अंसारी, विनोद मिर्धा, उपेंद्र मेहरा और विक्रम रजक शामिल हैं। साइबर डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 19 से 30 वर्ष के बीच है। इनमें उपेंद्र मेहरा और ब्रह्मदेव दास पहले भी साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुके हैं। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: धुर्वा सब स्टेशन में गोली के साथ मिला PLFI के नाम का लिफाफा, जांच में जुटी पुलिस

लगातार कार्रवाई के बावजूद सक्रिय गिरोह

पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में देवघर जिले से करीब 100 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन साइबर ठगी की घटनाएं पूरी तरह थम नहीं रही हैं।

लोगों से पुलिस की अपील

साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी या बैंक से जुड़ी जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-dhurwa-bijli-substation-plfi-nam-wala-lifafa-315-bore-goli-baramed/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment