Samachar Post रिपोर्टर, रांची: मौसम विभाग ने झारखंड में मौसम की चेतावनी जारी की है। राज्य के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर 9 अप्रैल को भी बना रहेगा। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है। प्रभावित जिले रांची,खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज इन इलाकों में 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
तापमान और वर्षा की जानकारी
अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। 12 अप्रैल के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को सरायकेला में सबसे अधिक 36.3°C, बोकारो में सबसे ज्यादा 19.4 मिमी बारिश, लातेहार में 13 मिमी, और रांची में 9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
यह भी पढ़ें: हजारीबाग कोषागार घोटाला: 15.41 करोड़ की अवैध निकासी, 3 सिपाही गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
बारिश से हुई मौत
जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी अचानक बिजली गिर गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौसम विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि बारिश और वज्रपात के दौरान खुले में न रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। यह खबर राज्यवासियों के लिए चेतावनी है कि बिजली, तेज हवा और बारिश से सावधानी बरती जाए।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।