रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अव्यवस्था पर छात्रों का प्रदर्शन, VC कार्यालय का घेराव

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अव्यवस्था के खिलाफ छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। आजसू छात्र संघ और एनएसयूआई के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने शहीद चौक स्थित प्रशासनिक भवन पहुंचकर वीसी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान छात्रों ने VC चैम्बर के बाहर नारेबाजी और हंगामा किया।

सेशन लेट होने से बढ़ी परेशानी

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय का सत्र लगातार लेट चल रहा है, जिससे पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। समय पर परीक्षा नहीं होना और परिणामों में देरी से छात्र मानसिक तनाव में हैं। आरोप लगाया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर उदासीन बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:नक्सल ऑपरेशन के बीच हादसा, आंधी में पेड़ गिरने से सीआरपीएफ जवान की मौत

पीजी नामांकन में देरी पर नाराजगी

छात्रों ने कहा कि पीजी नामांकन सत्र 2025–27 अब तक शुरू नहीं होना बेहद चिंताजनक है। झारखंड के बड़े विश्वविद्यालयों में शामिल रांची विश्वविद्यालय में लगातार सेशन लेट, परीक्षा और परिणाम में देरी प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है। इससे हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

राज्यपाल और सरकार से हस्तक्षेप की मांग

प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं ने राज्यपाल और झारखंड सरकार से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सत्र नियमित करने, समय पर परीक्षा व परिणाम जारी करने और पीजी नामांकन शुरू करने को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें