Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला-खरसावां :सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना सुबह करीब 6:55 बजे की है। बदमाश सपन दास के घर के पास पहुंचे। खिड़की की ओर निशाना बनाकर तीन राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। दो बदमाश पैदल थे। एक अन्य आरोपी स्कूटी पर सवार होकर साथ दे रहा था।
यह भी पढ़ें :रांची से दो सगे नाबालिग भाई लापता, तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली
इलाके में दहशत
आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से दो खोखा (कारतूस के खाली खोल) बरामद। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से इलाके में भय का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Reporter | Samachar Post