जामताड़ा नगर पंचायत की पहली बैठक हंगामे की भेंट, जनप्रतिनिधि-अधिकारी आमने-सामने

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक शुरू होने से पहले ही भारी हंगामे के कारण स्थगित करनी पड़ी। बैठक में शहर के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन नियमों को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच टकराव हो गया। बैठक में अध्यक्ष और नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों के अलावा उनके समर्थक, रिश्तेदार और प्रस्तावक भी शामिल होना चाहते थे। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें :जहानाबाद में हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

अधिकारी ने नियमों का दिया हवाला

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार बोर्ड की बैठक में केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ही शामिल होने की अनुमति है। बाहरी लोगों की मौजूदगी नियमों का उल्लंघन है। कार्यपालक पदाधिकारी के इस फैसले का जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया और इसे अपनी गरिमा व अधिकारों का हनन बताया। इसके विरोध में अध्यक्ष समेत सभी वार्ड पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और बाहर निकल गए।

बिना चर्चा के स्थगित हुई बैठक

अधिकारी अपने फैसले पर अड़े रहे और नियमों के पालन की बात दोहराई। नतीजतन, जामताड़ा नगर पंचायत की पहली बैठक बिना किसी चर्चा और निर्णय के ही स्थगित करनी पड़ी।

Share this news

संबंधित खबरें