Samachar Post रिपोर्टर, रांची: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में रविवार 5 अप्रैल को बड़े पैमाने पर ट्रैक मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए लिए गए इस ब्लॉक के कारण कई मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया गया है। इसका असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों पर पड़ेगा।
इन सेक्शनों में लिया गया ब्लॉक
रेलवे द्वारा जिन प्रमुख सेक्शनों में ब्लॉक लिया गया है, उनमें शामिल हैं, जोरामो–मधुपुर, जसीडीह–तुलसीटांड़, लहाबन–सिमुलतला, जसीडीह–देवघर, बासुकीनाथ–दुमका, सीतारामपुर–बराचक, अंडाल–ईस्ट आउटर केबिन, दुर्गापुर–राजबांध, पराज–गलसी, मंकर–पानागढ़, रानीगंज–निमचा, आसनसोल–ईस्ट केबिन, बराचक–सीतारामपुर, चिनपाई–सिउड़ी और उखड़ा–काजोराग्राम।
यह भी पढ़ें: शशि थरूर के काफिले पर हमला: गनमैन और ड्राइवर से मारपीट
28 मेमू-डेमू ट्रेनें रद्द
मेंटेनेंस कार्य के कारण कुल 28 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। प्रमुख ट्रेनें
- 63561 आसनसोल–जसीडीह मेमू
- 63565/63566 जसीडीह–झाझा मेमू
- 63545/63546 अंडाल–जसीडीह मेमू
- 63298 झाझा–देवघर मेमू
- 63570 बैद्यनाथधाम–आसनसोल मेमू
- 73481/73484 दुमका–जसीडीह डेमू
- 63547/63548 जसीडीह–बांका मेमू
- 63555/63556 आसनसोल–बरकाकाना मेमू
- 63509/63510 बर्द्धमान–झाझा मेमू
- 63511 से 63518 तक बर्द्धमान–आसनसोल रूट की ट्रेनें
- 63552 आसनसोल–अंडाल मेमू
- 63550 अंडाल–बर्द्धमान मेमू
- 63531/63534 अंडाल–सैंथिया मेमू
कुछ ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव
रेलवे के अनुसार, बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस समेत कुछ अन्य ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। खासकर लोकल और पैसेंजर ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री अतिरिक्त सतर्कता बरतें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

