Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मिहिजाम थाना क्षेत्र के अमोई के पास हाईवे 419 पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चंद्रदीपा के जितपुर निवासी चुनाई हांसदा (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रात के समय साइकिल से मिहिजाम से जामताड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अमोई पुल और ढेकीपाड़ा कब्रिस्तान के बीच स्थित एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर ही हुई मौत, मचा हड़कंप
टक्कर इतनी भीषण थी कि चुनाई हांसदा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बना सिमडेगा समाहरणालय परिसर, DC कंचन सिंह की पहल रंग लाई
घायल होने के बावजूद फरार हुआ बाइक चालक
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में बाइक चालक को भी गंभीर चोटें आईं, लेकिन वह मौके से अपनी बाइक समेत फरार हो गया। सूचना मिलने पर मिहिजाम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बाइक चालक की तलाश तेज कर दी गई है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।