मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड हाईकोर्ट में पेश हुए चतरा एसपी सुमित अग्रवाल, हैबियस कॉर्पस सुनवाई में अहम मोड़

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार 1 अप्रैल 2026 को चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल सशरीर पेश हुए। यह पेशी हैबियस कॉर्पस याचिका की सुनवाई के दौरान हुई, जिसमें एक मैट्रिक परीक्षार्थी को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाया गया है। सुनवाई जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई। याचिका अख्तरी खातून की ओर से दाखिल की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे अब्दुल हकीम को बिना कानूनी आधार हिरासत में रखा गया। पिछली सुनवाई में अनुपस्थित अब्दुल हकीम इस बार कोर्ट में उपस्थित हुए, जिससे सुनवाई और आगे बढ़ी।

यह भी पढ़ें :धनबाद में शराब दुकानें बंद, 143 दुकानों पर लटका ताला

कोर्ट की सख्ती, अगली सुनवाई पर फैसला

कोर्ट ने मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी सुमित अग्रवाल को सशरीर पेश होने का आदेश दिया। अदालत ने पूछा कि युवक को हिरासत में किस आधार पर लिया गया, केस डायरी तैयार की गई या नहीं और क्या पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। एसपी ने कोर्ट में विस्तृत रिपोर्ट पेश की। 26 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट ने चतरा के डीएसपी और दो थाना प्रभारियों को तलब किया था। उनकी मोबाइल जब्त कर कोर्ट में पेश किया गया और एसपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिपोर्ट देने का निर्देश भी दिया गया। अदालत ने सभी दस्तावेज और रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई में कोर्ट तय करेगी कि हिरासत कानूनी थी या नहीं।

https://samacharpost.live/2026/04/dhanbad-liquor-shops-closed-143-lock/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment