Samachar Post रिपोर्टर, रांची: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची में डिजिटल मार्केटिंग विद एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्टिफिकेशन प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 है। संस्थान ने नोट किया है कि सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।
कोर्स की विशेषताएं
यह प्रोग्राम खास तौर पर उन पेशेवरों और छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जो AI, डेटा-ड्रिवन मार्केटिंग, डिजिटल स्ट्रेटजी और रियल-वर्ल्ड मार्केटिंग सिमुलेशन में कौशल बढ़ाना चाहते हैं। यह एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम है, जिसे कामकाजी पेशेवरों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है ताकि वे अपने कार्य में बाधा डाले बिना इंडस्ट्री-रेलेवेंट स्किल्स सीख सकें। कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक मार्केटिंग तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: रांची में इंटरैक्ट क्लब की पहल: जरूरतमंद बच्चों के लिए शुरू होगा बुक डोनेशन अभियान
करियर पर असर
IIM रांची के अनुसार, इस सर्टिफिकेशन से प्रतिभागियों के लिए करियर में उन्नति के नए अवसर खुल सकते हैं और उन्हें डिजिटल मार्केटिंग और AI की दुनिया में प्रतिस्पर्धी बढ़त मिल सकती है। इच्छुक अभ्यर्थी IIM रांची की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि सीटें सीमित हैं और आवेदन जल्दी बंद हो सकता है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।