मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार भंडार निगम किराए पर लेगा हजारीबाग, खूंटी और सिमडेगा के गोदाम, बाजार समिति की आय होगी बढ़ी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड में लंबे समय से खाली पड़े गोदाम अब आय का स्रोत बन सकते हैं। बिहार राज्य भंडार निगम ने राज्य के विभिन्न जिलों में कृषि उत्पादन बाजार समिति के अधीन खाली गोदामों को किराए पर लेने का निर्णय लिया है। इस दिशा में रांची में दोनों राज्यों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में बिहार राज्य भंडार निगम के प्रबंध निदेशक और झारखंड कृषि उत्पादन बाजार समिति के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे। दोनों पक्षों ने यह तय किया कि खाली पड़े गोदामों का उपयोग किया जाए, जिससे बाजार समिति की आय में वृद्धि हो सके।

यह भी पढ़ें :उपराष्ट्रपति ने उलिहातू में बिरसा मुंडा को किया नमन, कहा- उनका जीवन आज भी देता है प्रेरणा

हजारीबाग, खूंटी और सिमडेगा पर विशेष फोकस

तीन जिलों हजारीबाग, खूंटी और सिमडेगा में ऐसे गोदाम चिन्हित किए गए हैं जो लंबे समय से खाली पड़े हैं। इन गोदामों का निरीक्षण जल्द ही किया जाएगा और निरीक्षण के बाद उन्हें किराए पर देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। किराया दर अभी तय नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि यह लगभग 6 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगी। गोदाम जिस स्थिति में हैं, उसी हालत में बिहार निगम को सौंपे जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर मरम्मत और सुधार का खर्च निगम वहन करेगा। अगर किसी गोदाम की क्षमता 2500 मीट्रिक टन से अधिक होगी, तो वहां निगम अपना माप-तौल संयंत्र भी स्थापित करेगा।

नियमित आय और दोनों राज्यों के लिए लाभ

किराया हर महीने के पहले सप्ताह में भुगतान किया जाएगा, जिससे बाजार समिति को नियमित आय सुनिश्चित होगी। यह पहल दोनों राज्यों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। झारखंड के खाली पड़े संसाधनों का उपयोग होगा और बिहार को भंडारण के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी।

https://samacharpost.live/2026/03/up-vice-president-birsa-munda-ulihatu-tribute/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment