मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामनवमी पर लाठी भांजते नजर आए बाबूलाल मरांडी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

--Advertisment--

  • चर्च रोड से सामने आया वीडियो

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: बाबूलाल मरांडी का एक वीडियो रामनवमी के मौके पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रांची के चर्च रोड का है, जहां देर रात निकले जुलूस के दौरान वे लाठी प्रदर्शन करते नजर आए। वायरल वीडियो में बाबूलाल मरांडी पूरे आत्मविश्वास के साथ लाठी भांजते दिख रहे हैं। उनके इस अंदाज ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आसपास खड़े लोग उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए और कई लोगों ने अपने मोबाइल से इस पल को रिकॉर्ड किया।

रामनवमी पर अखाड़ा और शोभायात्राओं की धूम

रामनवमी के अवसर पर रांची समेत पूरे झारखंड में जगह-जगह शोभायात्राएं, अखाड़ा प्रदर्शन और धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। ऐसे माहौल में बाबूलाल मरांडी का इस तरह पारंपरिक गतिविधि में शामिल होना लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना। मरांडी के इस अंदाज ने खासकर युवाओं में जोश भरने का काम किया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं और इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रांची में एलपीजी संकट गहराया: 15 दिन तक इंतजार, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर असर

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

फिलहाल, बाबूलाल मरांडी का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और रामनवमी के जश्न के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-lpg-gas-shortage-delivery-delay-consumers-crisis/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment