Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रामनवमी के अवसर पर राजधानी रांची में निकली शोभायात्रा इस बार खास उत्साह और भक्ति का केंद्र बनी। शहर के मेन रोड स्थित चंद्र शेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के मंच पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ा दिया। इस अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी नेताओं ने मंच से लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की।
यह भी पढ़ें :रामभक्ति में डूबा सरायकेला, जुलूस में उमड़ा जनसैलाब; अर्जुन मुंडा ने बढ़ाया जोश
जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर
कार्यक्रम के दौरान “जय श्रीराम” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे रास्ते में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने सभी अतिथियों का मंच पर स्वागत किया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
Reporter | Samachar Post