रांची में क्रिकेट का डबल धमाका, JSCA स्टेडियम में टी20 और टेस्ट मैच तय

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े मंच पर चमकने को तैयार है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों को दो बड़े मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार, 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैच खेला जाएगा। इसके अलावा 19 से 23 फरवरी 2027 तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच भी यहीं आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें :धनबाद: स्मार्ट मीटर विवाद पर विधायक की पहल, कटे 20 हजार कनेक्शन होंगे बहाल

क्रिकेट फैंस में उत्साह

इन मुकाबलों की घोषणा के बाद पूरे झारखंड में क्रिकेट को लेकर जबरदस्त उत्साह है। क्रिकेट प्रेमी एक बार फिर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को लाइव देखने के लिए उत्साहित हैं। JSCA के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने इसे शहर के लिए गर्व का मौका बताया है। उन्होंने कहा कि आयोजन की तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें। रांची की पहचान भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वजह से और भी खास है। उनके कारण शहर में क्रिकेट को लेकर अलग ही जुनून देखने को मिलता है।

कारोबार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बड़े मैचों के दौरान शहर में उत्सव जैसा माहौल बनता है। होटल, बाजार और पर्यटन गतिविधियों में तेजी आती है, जिससे स्थानीय कारोबार को भी फायदा मिलता है। अब सभी की नजर प्रशासन और JSCA की तैयारियों पर है। उम्मीद है कि रांची एक बार फिर सफल आयोजन कर अपनी पहचान को और मजबूत करेगा।

संबंधित खबरें