Samachar Post डेस्क, रांची :छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सक्रिय नक्सलियों के टॉप लीडर पापाराव ने अपने 18 साथियों के साथ मंगलवार को सरेंडर कर दिया। यह घटना नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों के प्रयासों में बड़ी सफलता मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पापाराव और उसके 18 साथी बीजापुर जिले के कुटरू थाने पहुंचे। उनके पास AK-47 और अन्य हथियार थे। सुरक्षा बलों ने तुरंत सभी को हिरासत में लिया और जगदलपुर भेज दिया। सरेंडर के समय का वीडियो सामने आया है, जिसमें पापाराव मुस्कुराते हुए अपने साथियों के साथ थाने की ओर बढ़ता दिख रहा है। कंधे पर AK-47 और बेखौफ अंदाज में उनकी यह तस्वीर सुरक्षा एजेंसियों के लिए सफलता का प्रतीक बन गई है।
यह भी पढ़ें :रांची में साइबर ठगी का बड़ा मामला: डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर लाखों की ठगी
सरकार की डेडलाइन से पहले सरेंडर
केंद्र सरकार ने नक्सलियों के सरेंडर के लिए 31 मार्च तक डेडलाइन तय की थी। पापाराव का यह कदम इस डेडलाइन से पहले होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी जीत है। टॉप लीडर और 18 साथियों का सरेंडर नक्सली संगठन के लिए संगठनात्मक कमजोरियों का संकेत है। लगातार सरेंडर और कार्रवाई से यह साफ हो रहा है कि बस्तर में नक्सलियों की पकड़ कमजोर हो रही है।
बस्तर में बदलता माहौल
सरकार और सुरक्षा बलों की रणनीति का असर जमीन पर दिखाई देने लगा है। लगातार हो रही सरेंडर और अभियान से बस्तर में अब शांति और सुरक्षा का माहौल मजबूत हो रहा है।
Reporter | Samachar Post