गोड्डा होमगार्ड बहाली पर हाईकोर्ट की रोक, फाइनल रिजल्ट जारी करने पर फिलहाल ब्रेक

Meenu | March 24, 2026 | 02:16 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गोड्डा :झारखंड के गोड्डा में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पर झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जब तक मामले की पूरी सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। इस फैसले से पूरी बहाली प्रक्रिया फिलहाल ठप हो गई है। यह आदेश जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने सिकंदर मुर्मू द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। याचिका में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और नियमों को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें :टेरर फंडिंग केस में प्रदीप राम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, मामले में नया मोड़

रिजल्ट जारी करने पर रोक

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ निर्देश दिया कि जब तक पूरे मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक फाइनल रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया जाए। इससे अब अभ्यर्थियों को परिणाम के लिए इंतजार करना पड़ेगा। अदालत ने इस मामले में शामिल सभी प्रतिवादियों को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है, ताकि याचिका में लगाए गए आरोपों पर स्पष्ट स्थिति सामने आ सके। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की है। तब तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक जारी रहेगी।

अभ्यर्थियों की बढ़ी चिंता

इस फैसले के बाद होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की चिंता बढ़ गई है। अब सभी की नजर अगली सुनवाई पर टिकी है, जहां इस मामले में आगे का फैसला होगा।

Share this news

संबंधित खबरें