Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में सोमवार को एसएसपी राकेश रंजन ने शहर में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया और विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें :महुआ चुनने गई महिला की बेरहमी से हत्या, टांगी से गला काटा-चतरा में दहशत
जुलूस मार्ग और सुरक्षा का निरीक्षण
एसएसपी ने रामनवमी जुलूस के निर्धारित मार्गों का निरीक्षण करते हुए भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
अखाड़ा समितियों के साथ समन्वय बैठक
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अखाड़ा और पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने आयोजकों से आपसी समन्वय बनाए रखने और पर्व को भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन का सहयोग करने को कहा। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें और यातायात नियमों का अनुपालन करें। इस दौरान रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी, डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे।
Reporter | Samachar Post