मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में अवैध कोयला कारोबार पर बड़ा एक्शन, 18 टन कोयला जब्त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले के अरगड़ा क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ाते हुए विशेष अभियान चलाया।

सीसीएल क्षेत्र में बढ़ी सख्ती

जानकारी के मुताबिक, सीसीएल क्षेत्र के आसपास असामाजिक तत्व कोयला इकट्ठा कर उसे औद्योगिक इकाइयों में अवैध तरीके से खपाने की कोशिश कर रहे थे। इस पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी दीपक कच्छप के निर्देश पर सिरका के पुराना कांटा घर के पास विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से तीन अलग-अलग स्थानों पर ट्रेंच खुदवाकर अवैध रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में एंबुलेंस हादसा: इलाज के दौरान ले जाई जा रही डेढ़ साल की बच्ची की मौत

18 टन अवैध कोयला बरामद

अभियान के दौरान सीएचपी कोयला स्टॉक के पास, टोंगी रेलवे लाइन के नजदीक छिपाकर रखा गया करीब 18 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले को सुरक्षित रूप से सीएचपी स्टॉक में जमा करा दिया गया। सुरक्षा को और मजबूत करते हुए सीएचपी क्षेत्र की टूटी हुई बाउंड्री वाल को मिट्टी और बोल्डर से भरकर बंद किया गया। साथ ही बंद बंकर के पास भी ट्रेंच बनाकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोयला चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। इस कार्रवाई में जीएम यूनिट के एएसआई उमेश रविदास, एएसआई जितेंद्र, सिरका समूह के एएसआई राजू सहित होमगार्ड के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।

https://samacharpost.live/2026/03/koderma-ambulance-accident-child-death-highway-collision-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment