Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : थाना क्षेत्र में कालियाडिंगा फ्लाईओवर के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में 31 वर्षीय दीपक पैड़ा की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
सड़क किनारे खड़े थे, तभी हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, कोकमारा गांव निवासी दीपक पैड़ा बीती रात निशि होटल के पास अपनी बाइक के साथ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: रांची में निजी स्कूलों की फीस पर सख्ती: नई कमिटी गठित, कैंपस में किताब-यूनिफॉर्म बिक्री पर रोक
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हेंपीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दीपक की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और 6 साल के एक मासूम बच्चे को छोड़ गए हैं। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस
हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।