झारखंड में अकाउंट्स ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल 2026

  • जॉब अलर्ट: झारखंड में अकाउंट्स ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र प्रायोजित योजना मिशन वात्सल्य के तहत संचालित संस्थाओं में विभिन्न पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

किन पदों के लिए आवेदन खुला

झारखंड बाल संरक्षण संस्था:

  • लेखाधिकारी – 1 पद
  • लेखापाल – 1 पद
  • लेखा सहायक – 1 पद

राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण:

  • कार्यक्रम प्रबंधक – 1 पद
  • कार्यक्रम सहायक – 1 पद

सभी पद अनारक्षित हैं और योग्य उम्मीदवार किसी भी वर्ग से आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड में “24 घंटे के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर” विवाद, बीजेपी ने सरकार पर सवाल उठाए

आवेदन प्रक्रिया और आखिरी तारीख

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा। उम्मीदवार झारखंड सरकार के आधिकारिक रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 19 अप्रैल 2026 उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आवेदन पूरा करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

अन्य अपडेट: सहायक आचार्य नियुक्ति में हाईकोर्ट की सख्ती

इसी बीच, झारखंड हाईकोर्ट ने सहायक आचार्य भर्ती मामले में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को फटकार लगाई है। अदालत ने आयोग को जवाब दाखिल करने और संबंधित पद पर एक सीट रिजर्व रखने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता के पास दो TET प्रमाणपत्र थे, लेकिन अधिक अंक वाले प्रमाणपत्र के बावजूद नियुक्ति नहीं मिली। कोर्ट ने आयोग से पारदर्शिता और नियमों के पालन का स्पष्ट जवाब मांगा है।

यह भर्ती मिशन वात्सल्य के तहत युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। वहीं, शिक्षक नियुक्ति मामले में नियम और प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों से सिस्टम में सुधार की जरूरत भी उजागर हो रही है।

संबंधित खबरें