विजय हांसदा की पहल सफल, राजमहल क्षेत्र में सड़क-पुल निर्माण के लिए ₹186 करोड़ मंजूर

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : विजय हांसदा की पहल रंग लाई है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पीएम-जनमन बैच II और III (2025-26) के तहत राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लिए करीब ₹186 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी दी है।

सड़कों और पुलों से बदलेगी तस्वीर

मंजूर योजनाओं के तहत क्षेत्र में 63 सड़कों (लगभग 129 किमी) और 35 पुलों का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: पाकुड़ में झुकते पोल और उलझे तार बने खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

केंद्रीय मंत्री से हुई अहम मुलाकात

सांसद विजय हांसदा ने इस संबंध में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। बैठक में विकास योजनाओं के साथ-साथ क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद को आश्वासन दिया कि लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

विकास को लेकर सांसद ने जताया आभार

सांसद विजय हांसदा ने इस स्वीकृति को क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा कदम बताते हुए केंद्र सरकार और मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान होगी और क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी।

Share this news

संबंधित खबरें