मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ में झुकते पोल और उलझे तार बने खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : पाकुड़ जिले की मुख्य सड़कों पर जर्जर बिजली व्यवस्था अब लोगों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। हरिणडांगा स्थित खुदीराम चौक के पास एक बिजली का पोल इतना झुक गया है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

रोज बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई बिजली के पोल जंग खा चुके हैं और तार मकड़ी के जाल की तरह उलझे हुए हैं। इस वजह से सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: सरायकेला में मिड डे मील के दौरान स्कूल का छज्जा गिरा, तीन बच्चे घायल

बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा जोखिम

इस इलाके में रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग आवाजाही करते हैं। ऐसे में झुकते पोल और खुले तार किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

लोगों का कहना है कि बिजली विभाग हर साल लाखों रुपये का राजस्व तो वसूल करता है, लेकिन रखरखाव के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। पोल और तारों की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जर्जर पोल बदलने और तारों को व्यवस्थित करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

बुनियादी समस्याएं बरकरार

राज्य गठन के वर्षों बाद भी पाकुड़ जिले में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/seraikela-khaprasai-primary-school-chhajja-collapse-mid-day-meal-incident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment