Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :मेदिनीनगर नगर निगम में शनिवार को नई शुरुआत देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से मेयर चुनी गईं अरुणा शंकर ने पलामू आयुक्त के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर मेयर अरुणा शंकर ने शहर के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए बेहतर काम करने का भरोसा दिया।
यह भी पढ़ें :ठगी मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार
शहर के विकास पर रहेगा फोकस
शपथ लेने के बाद मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि मेदिनीनगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
जनसुविधाओं को मजबूत करने का वादा
मेयर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें।
Reporter | Samachar Post