मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 2.37 लाख रुपये जुर्माना

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) गिरिजा शंकर महतो ने किया। यह अभियान सरायकेला थाना क्षेत्र के तितिरबिला पुल के पास चलाया गया, जहां परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहनों की सघन जांच की।

नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

जांच के दौरान बिना वैध कागजात वाहन चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 2,37,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर नियमों का पालन सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं को कम करना है।

यह भी पढ़ें: गढ़वा में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की मौत, इलाके में आक्रोश

भारी मालवाहक वाहनों की विशेष जांच

अभियान के दौरान खास तौर पर भारी मालवाहक वाहनों की जांच की गई। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज की जांच की गई। जिन वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए, उन्हें चेतावनी दी गई, जबकि गंभीर मामलों में जुर्माना लगाया गया।

चालकों को किया गया जागरूक

जांच के साथ-साथ वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्हें ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बिना वैध दस्तावेज वाहन चलाने के खतरों के बारे में जानकारी दी गई। डीटीओ गिरिजा शंकर महतो ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। अभियान के दौरान परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन के कई अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

https://samacharpost.live/2026/03/garhwa-illegal-sand-tractor-accident-woman-death-kandi-police-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment