Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : पाकुड़ नगर क्षेत्र में शुक्रवार को उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा। नगर परिषद के उपाध्यक्ष राणा ओझा के नेतृत्व में शहर में विजय जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जुलूस जो पार्क से शुरू होकर वीआईपी मोड़ होते हुए विवेकानंद चौक तक शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा। आयोजन समिति का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच उत्साह और सहभागिता का माहौल बनाना है।
गणमान्य लोगों की रहेगी मौजूदगी
आयोजकों के मुताबिक, विजय जुलूस में समाज के कई गणमान्य लोग और स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: एलपीजी किल्लत और बढ़ती तेल कीमतों के खिलाफ रांची में विरोध, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी शामिल
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। पुलिस प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि जुलूस को लेकर शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया है और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। जुलूस के दौरान शहर की सड़कों और गलियों में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल सकती है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।