मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी से मिले दो मासूम भाइयों के शव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,साहिबगंज :साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गंगा नदी से दो मासूम भाइयों के शव बरामद किए गए। दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर से घर से लापता थे। मृत बच्चों की पहचान सरकंडा निवासी सेंटू चौरसिया के 8 वर्षीय आर्यन कुमार और 6 वर्षीय राघव कुमार के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

गंगा तट पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

शव मिलने की सूचना मिलते ही गंगा तट पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। गांव में मातम का माहौल है और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। परिजनों के अनुसार दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर से घर से गायब थे। बच्चों की मां प्रियंका देवी ने बताया कि देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इसी दौरान शाम करीब छह बजे किसी ग्रामीण ने नदी किनारे बच्चों की चप्पल और कपड़े पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण तुरंत वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें :चतरा-डोभी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर पलटते ही कई ट्रक भिड़े; लगा लंबा जाम

रात भर चला सर्च ऑपरेशन, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

सूचना मिलने पर राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के नेतृत्व में पुलिस ने मछली पकड़ने वाले जाल की मदद से रात भर बच्चों की तलाश की। हालांकि अंधेरा होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह गंगा नदी में एक बच्चे का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद गोताखोरों की मदद से दूसरे बच्चे का शव भी नदी से बाहर निकाला गया। बच्चों के शव को देखकर परिजन बेसुध हो गए। मां और नानी बच्चों से लिपटकर लगातार रोती रहीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य उन्हें संभालने की कोशिश करते रहे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चों की मौत कैसे हुई।

https://samacharpost.live/2026/03/chatra-sanghri-ghati-container-accident-highway-jam/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment