मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पाकुड़ नगर परिषद में उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न, लॉटरी से राणा ओझा बने डिप्टी चेयरमैन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत गुरुवार को पाकुड़ नगर परिषद सभागार में शपथ ग्रहण समारोह और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शबरी पाल और 21 वार्ड पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण के बाद हुआ उपाध्यक्ष का चुनाव

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष (डिप्टी चेयरमैन) पद के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव कराया गया। इस पद के लिए राणा ओझा और रुपाली सरकार ने नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान कराया गया।

यह भी पढ़ें: रिम्स में सीनियर रेजिडेंट के 39 पदों पर भर्ती, 17 से 24 मार्च तक वॉक-इन इंटरव्यू

वोट बराबर होने पर लॉटरी से हुआ फैसला

मतदान के बाद मतगणना में दोनों उम्मीदवारों को 10-10 वोट मिले, जबकि एक वोट अमान्य घोषित किया गया। वोट बराबर होने की स्थिति में चुनाव का फैसला लॉटरी के जरिए किया गया। लॉटरी में राणा ओझा का नाम निकलने के बाद उन्हें नगर परिषद पाकुड़ का उपाध्यक्ष घोषित किया गया। इसके बाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

उपायुक्त की देखरेख में पूरी हुई प्रक्रिया

पूरी चुनाव प्रक्रिया उपायुक्त मनीष कुमार की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद उपायुक्त ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से मिलजुलकर काम करने और पाकुड़ को स्वच्छ व व्यवस्थित शहर बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) प्रीतिलता मुर्मू, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी अरविन्द कुमार बेदिया, कार्यपालक दंडाधिकारी गोपाल कृष्ण कुंवर सहित नगर परिषद के सभी निर्वाचित वार्ड पार्षद और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://samacharpost.live/2026/03/rims-ranchi-senior-resident-recruitment-39-posts-walk-in-interview/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment