मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कथित भारत विरोधी बयान पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा ने की बयान हटाने की मांग

--Advertisment--

  • संसदीय कार्य मंत्री के बयान पर गरमाया सदन, भाजपा विधायक वेल में पहुंचे, कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड विधानसभा में बुधवार को कथित भारत विरोधी बयान को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। विपक्षी भाजपा विधायकों ने सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के बयानों पर कड़ा विरोध जताते हुए उन्हें सदन की कार्यवाही से हटाने (स्पंज करने) की मांग की। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा दिए गए बयान देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने मांग की कि संसदीय कार्य मंत्री के बयान को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए। हालांकि संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर लेने से इनकार कर दिया और उसे दोहराया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घुटने टेक दिए और देश गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है।

यह भी पढ़ें :12 साल से कोमा में पड़े युवक को सुप्रीम कोर्ट ने दी निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति

ईरान के जहाज को लेकर भी छिड़ी बहस

सदन में चर्चा के दौरान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि जिस ईरानी जहाज के डुबोए जाने की बात कही जा रही है, वह भारतीय सीमा में नहीं बल्कि श्रीलंका की सीमा में था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को मंत्री इरफान अंसारी और विधायक दीपिका पांडे ने इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाए थे।

हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

संसदीय कार्य मंत्री के बयान पर विवाद बढ़ने के बाद भाजपा विधायक वेल में पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी करने लगे। सदन में बढ़ते हंगामे को देखते हुए स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

https://samacharpost.live/2026/03/supreme-court-allows-passive-euthanasia-harish-rana-coma-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment