मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रजरप्पा में श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज पर बवाल, बीजेपी ने सरकार को घेरा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के रजरप्पा मंदिर स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर  में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए राज्य सरकार को घेरा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं पर इस तरह का लाठीचार्ज बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह सीधे-सीधे हिंदुओं की आस्था पर चोट है। उन्होंने कहा कि मंदिर में पूजा करने पहुंचे लोगों के साथ पुलिस का ऐसा व्यवहार कतई स्वीकार्य नहीं है और सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए।

छह साल से आस्था में बाधा डालने का आरोप

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों से राज्य में हिंदू त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में प्रशासन की ओर से बार-बार बाधा उत्पन्न की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साल सरहुल की शोभायात्रा में भी पुलिस ने हस्तक्षेप किया था। इसके अलावा दशहरा, रामनवमी और महाशिवरात्रि जैसे त्योहारों में भी कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी मूर्ति का आकार छोटा करने, कभी झंडा छोटा करने और कभी शोभायात्रा का मार्ग बदलने जैसे फैसलों से प्रशासन का रवैया हिंदू परंपराओं के खिलाफ दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें: टाटा स्टील गेट पर हंगामा: ठेकाकर्मी की मौत के बाद जेकेएलएम का प्रदर्शन, 14 लाख मुआवजे पर बनी सहमति

महिलाओं पर भी बरसी लाठियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रजरप्पा की घटना में महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोयला, बालू और पत्थर की चोरी करने वाले खुलेआम सक्रिय रहते हैं, तब उनके खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई क्यों नहीं होती। उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्र के निधन पर शोक

इस बीच आदित्य साहू ने पलामू के प्रसिद्ध शिक्षाविद सुभाष चंद्र मिश्र के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मिश्र बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

संघ परिवार और भाजपा से भी रहा जुड़ाव

साहू ने बताया कि प्रोफेसर मिश्र लंबे समय तक संघ परिवार के विभिन्न संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने समाज सेवा के साथ-साथ युवाओं को प्रेरित करने का काम किया। उन्होंने संयुक्त बिहार के समय पलामू जिले में भाजपा के जिला महामंत्री के रूप में भी पार्टी की सेवा की थी। आदित्य साहू ने कहा कि उनके निधन से समाज और संगठन दोनों को बड़ी क्षति हुई है।

https://samacharpost.live/2026/03/tata-steel-worker-death-protest-jamshedpur-14-lakh-compensation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment