Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के धुर्वा गोल चक्कर के पास स्थित स्मार्ट सिटी इलाके में सोमवार को एक व्यक्ति की लाश फंदे से लटकी हुई मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि शव हरे रंग की प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे पर लटका हुआ मिला। शव के पास ही एक बाइक भी जमीन पर गिरी हुई थी, जिसका नंबर JH01BD-1039 बताया जा रहा है।
इलाके में जुटी लोगों की भीड़
घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: रजरप्पा मंदिर में युवक और पुलिस के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी स्थिति
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना कैसे हुई, इसका फिलहाल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही पूरे मामले की जांच शुरू होगी और मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।