पलामू सांसद बीडी राम की तबीयत जुलूस में बिगड़ी, इलाज के बाद घर लौटे

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : पलामू के सांसद बीडी राम शनिवार को विजय जुलूस के दौरान अचानक अस्वस्थ हो गए। वे भाजपा समर्थित मेयर अरुणा शंकर के विजय जुलूस में शामिल थे। बताया जा रहा है कि मेदिनीनगर में खुले वाहन से शहर भ्रमण के दौरान उन्हें चक्कर आया और वे गाड़ी में ही गिर पड़े।

सुरक्षाकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

सांसद के गिरते ही सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ता तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें संभालते हुए डॉ. राहुल अग्रवाल के अस्पताल ले जाया गया। घटना की खबर फैलते ही समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: रांची सिविल कोर्ट को RDX विस्फोट की धमकी, ईमेल के बाद सुरक्षा चाक-चौबंद

परिवार और विधायक भी थे साथ

जुलूस दोपहर करीब 12 बजे मेयर आवास से बाजे-गाजे के साथ शुरू हुआ था। इसमें सांसद की बेटी स्मिता, विधायक आलोक चौरसिया समेत कई नेता और समर्थक शामिल थे। जुलूस नावाटोली से सद्दीक मंजिल चौक होते हुए मुख्य बाजार तक गया।

प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति सामान्य

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बताया कि सांसद की हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं। कुछ देर निगरानी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बीडी राम अपने शांतिपुरी स्थित आवास लौट गए। उन्होंने मिलने आए लोगों से कहा कि तेज धूप के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी।

2014 से लगातार तीसरी बार सांसद

बीडी राम वर्ष 2014 से लगातार तीसरी बार पलामू लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने से जुलूस में शामिल लोग चिंतित हो गए थे, हालांकि डॉक्टरों की पुष्टि के बाद राहत की सांस ली गई।

Share this news

संबंधित खबरें