मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बंदगांव से लापता तीन नाबालिग चंद घंटों में बरामद, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :चाईबासा जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत करिका गांव से लापता तीन नाबालिगों को पुलिस ने महज ढाई घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। हालांकि घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, लेकिन परिजनों ने गुरुवार को डायल 100 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र की आधारशिला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया भूमि पूजन

डायल 100 पर सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस

डायल 100 के माध्यम से सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्तर से निगरानी की गई। गुप्त सूचना तंत्र और स्थानीय नेटवर्क की मदद से पुलिस ने बच्चों की लोकेशन ट्रेस कर ली। पुलिस की सक्रियता के चलते संभावित अनहोनी को समय रहते टाल दिया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों नाबालिग बाजार जाने के बहाने घर से निकले थे। देर शाम होने पर वे हिरणीफॉल के आसपास रुक गए। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें वहां देखा और पूछताछ की। इसी दौरान सूचना बंदगांव थाना तक पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और आवश्यक पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस रेस्क्यू अभियान में बंदगांव थाना प्रभारी मनीष, एएसआई धीरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

https://samacharpost.live/2026/02/kadma-jagannath-spiritual-cultural-centre-bhoomi-pujan-droupadi-murmu/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment