धनबाद एयरपोर्ट विस्तार पर सरकार का इनकार, विधानसभा में गरमाया मुद्दा

Meenu | February 25, 2026 | 02:32 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :अरुप चटर्जी के सवाल पर सरकार ने धनबाद में एयरपोर्ट विस्तार की संभावना से फिलहाल इनकार कर दिया। विधानसभा में इस मुद्दे पर विधायक और मंत्री के बीच तीखी बहस देखने को मिली। सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि धनबाद में पहले से एयरपोर्ट मौजूद है, लेकिन बड़े एयरपोर्ट के विस्तार के लिए करीब 113 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। घनी आबादी वाले इलाके में इतनी जमीन उपलब्ध कराना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल बोकारो में एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है, जो क्षेत्रीय जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगा। इसी कारण सरकार ने बोकारो एयरपोर्ट को प्राथमिकता दी है।

यह भी पढ़ें :लिट्टीपाड़ा में महिला महाविद्यालय की मांग, विधायक हेमलाल मुर्मू ने शून्यकाल में उठाया मुद्दा

विधायकों का विरोध, FCI जमीन का दिया सुझाव

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायक अरुप चटर्जी और मथुरा महतो ने कहा कि जमीन की कमी का तर्क सही नहीं है। उनका दावा था कि FCI के पास लगभग 4000 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जिसमें से 500 से 800 एकड़ जमीन लेकर बड़े एयरपोर्ट का निर्माण किया जा सकता है।

डीसी रिपोर्ट और AAI से मंतव्य लेने की बात

बहस के बाद मंत्री ने कहा कि इस विषय पर संबंधित जिले के उपायुक्त (DC) से रिपोर्ट ली जाएगी। साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से भी राय ली जाएगी कि बोकारो एयरपोर्ट के साथ-साथ धनबाद में भी बड़े एयरपोर्ट का निर्माण संभव है या नहीं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें