Samachar Post डेस्क, रांची : नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और आजसू पार्टी प्रमुख व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के बीच अहम मुलाकात हुई। यह नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने के बाद दोनों नेताओं की पहली औपचारिक बैठक थी।
बधाई और भरोसे का संदेश
सुदेश महतो ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए और मजबूत होगा। दोनों नेताओं ने राजनीतिक माहौल और भविष्य की रणनीति पर खुलकर चर्चा की।
यह भी पढ़ें: गुमला निकाय चुनाव 2026 अपडेट: तीन बजे तक 48.66% मतदान
झारखंड में रणनीति और तालमेल
बैठक का मुख्य फोकस झारखंड में एनडीए की मजबूती और सहयोगी दलों के बीच तालमेल पर रहा। साथ ही यह चर्चा हुई कि जनता के मुद्दों को कैसे प्राथमिकता दी जाए और संगठन को कैसे और मजबूत किया जाए। बैठक में आसन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर भी बातचीत हुई।
सुदेश महतो का संदेश
मुलाकात के बाद सुदेश महतो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि एनडीए का संकल्प राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में एनडीए की एकता और जनसेवा की राजनीति को नई दिशा मिलेगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।