मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मंईयां सम्मान योजना पर बड़ा अपडेट, जनवरी-फरवरी की राशि के लिए जिलों को फंड जारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने जनवरी और फरवरी महीने की किस्त के लिए जिलों को फंड आवंटित कर दिया है। हालांकि, अब तक राज्य सरकार की ओर से भुगतान का औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। इसी वजह से जिला प्रशासन स्तर पर बिल निर्माण और लाभुकों के खातों में राशि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

निकाय चुनाव से जुड़ी देरी?

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, नगर निकाय चुनाव के कारण भुगतान प्रक्रिया में देरी हो रही है। चर्चा है कि 27 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद लाभुक महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो होली (4 मार्च) से पहले महिलाओं को दो महीने की कुल 5,000 रुपये (प्रति माह 2,500 रुपये) की राशि मिल सकती है। हालांकि, कुछ जगहों पर मतदान से पहले भुगतान की संभावना भी जताई जा रही है, लेकिन अभी तक औपचारिक प्रक्रिया शुरू नहीं होने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें :झारखंड विधानसभा में गरमाया बजट सत्र, जेल सुरक्षा से JPSC-JSSC तक सरकार से तीखे सवाल

जमशेदपुर में घटे लाभुक

जमशेदपुर जिले में इस योजना के तहत पहले लगभग 2.90 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही थीं। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में भौतिक सत्यापन के दौरान कई लाभुकों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, विशेषकर वे महिलाएं जो अपने पते पर नहीं मिलीं। वहीं शहरी क्षेत्रों में सत्यापन प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। फील्ड स्टाफ की कमी और निकाय चुनाव ड्यूटी के कारण मानगो और जुगसलाई के कर्मचारी व्यस्त रहे। संभावना है कि चुनाव संपन्न होने के बाद शहरी क्षेत्रों में भी सत्यापन अभियान तेज किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/02/jharkhand-vidhansabha-budget-session-jpsc-jssc-jail-security-issue/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment